फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी में बाबा बालकनाथ ने किया पुस्तक का विमोचन

Tue, 02 Dec 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भिवाड़ी में बाबा बालकनाथ पुस्तक का विमोचन करते। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। तिजारा विधायक और योगी बाबा बालकनाथ ने मंगलवार को भिवाड़ी में लेखक प्रीतम सिंह की पुस्तक उत्तर-पश्चिमी सीमांत सभ्यता का प्रहरी का विमोचन किया।
विज्ञापन

प्रीतम सिंह ने कहा कि यह पुस्तक उत्तर-पश्चिमी सीमांत के उन वीर योद्धाओं और रक्षकों की गाथा है जिन्होंने भारतीय सभ्यता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया लेकिन मुख्यधारा के इतिहासकारों ने उन्हें उपेक्षित रखा। पुस्तक इन भूले-बिसरे नायकों को दोबारा जीवंत करने का प्रयास है। मुख्य अतिथि बाबा बालकनाथ ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे साहित्यिक कार्य देश की वास्तविक विरासत को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रभारी विपिन चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्य कर भिवाड़ी निशि रानी, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद् नीलम यादव, नीमराना के प्रमुख उद्योगपति संतोष यादव, मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर के प्रो. रणसिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें