फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खंडहर में बदला धारूहेड़ा राजीव गांधी खेल परिसर

Tue, 02 Dec 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धारूहेड़ा राजीव गांधी खेल परिसर में अधूरा भवन। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। औद्योगिक शहर धारूहेड़ा विकास में भले ही विकसित हो रहा है, लेकिन खेलों में सुविधाएं नहीं है। युवाओं के भविष्य को देखते हुए 1 अगस्त 2006 में राजीव गांधी खेल परिसर के निर्माण के लिए शिलान्यास हुआ था। 23 जनवरी 2011 में स्टेडियम बनकर तैयार हो गया लेकिन वर्तमान में खेल परिसर की हालत जर्जर है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के बीच स्थित होने के कारण न ही कोई कोच की नियुक्ति हुई है न तो अब खिलाड़ी वहां जाते हैं। बीच में कुछ समय कोच की तैनाती रही लेकिन अब नहीं है। बड़ी बात है कि स्टेडियम में देखरेख के अभाव में बड़ी-बड़ी घास उगी है। ट्रैक भी खराब है। न पानी की सुविधा है और टॉयलेट भी जर्जर है।
धारूहेड़ा व आसपास के गांवों से खेल विभाग की ओर से नियुक्त प्रशिक्षक के नेतृत्व में प्रतिदिन 100 से अधिक युवा दौड़, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो आदि का अभ्यास करने आते थे लेकिन प्रशिक्षक के तबादला होने से अब कोई भी यहां आने को तैयार ही नहीं है। खिलाड़ियों ने कई मेडल भी जीते थे।
विज्ञापन



वर्जन:
भविष्य में कोच की नियुक्ति होने की उम्मीद है। रिपेयरिंग बजट बनवाने के लिए भी प्रक्रिया शुरू होगी।-ममता देवी, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी

धारूहेड़ा राजीव गांधी खेल परिसर में अधूरा भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें