फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सर्वर डाउन होने से नहीं बने आयुष्मान कार्ड, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को सर्वर डाउन होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का आरोप है कि सुबह से लाइन में लगने के बाद भी कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। बाहर अटल सेवा केंद्र पर आयुष्मान कार्ड रुपये लेकर बनाए जा रहे हैं और वहां पर जल्द से संचालक द्वारा कार्ड बना दिया जाता है। यहां नागरिक अस्पताल में सर्वर डाउन बताकर लोगों को कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से संचालित स्वास्थ्य सुविधा से संबंधित आयुष्मान भारत योजना के लाभ से जिले के लोगों को अभी पूरी तरह से नहीं मिल रहा हैं। लोगों का मानना है की अगर यह सुविधा दिया गया है तो लोगों को उसका सटीक जानकारी नहीं है।
अब तक 90 हजार लोगों के बने कार्ड
आयुष्मान योजना के अभी तक करीब 90 हजार लोगों का ही आयुष्मान भारत का कार्ड बन सका है। जिले में अब भी
बहुत सारे लोगों केे आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाए है और ना ही उनका लिस्ट में नाम आया है। पहले 2011 वर्ष जनगणना के अनुसार गोल्डन कार्ड बनाए जाने थे, लेकिन अब जिन लोगों की परिवार परिचय पत्र में सालाना आय एक लाख 80 हजार से कम उन सभी लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनावाने के लिए सुबह 8 बजे से लाईन में लग रहा था। पहले तो कार्ड बनाने वाले कर्मचारी जल्द से आते नहीं है। फिर उसके बाद सर्वर डाउन बताकर कार्ड नहीं बनाते हैं। - जयभागवान, कुतुबपुर
सुबह से लाइन में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए खड़ा हू। इसके बाद सर्वर डाउन बताकर आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए गए। इसको लेकर हमें काफी परेशानी हुई है।
-विकास, रोजका
नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सुबह से लाइन लग जाती है। कार्ड बनाने की एक ही विंडो होने से काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं मंगलवार को सर्वर डाउन की समस्या बताकर कार्ड नहीं बनाए जाते हैं।
-रामकिशन, संगवाड़ी।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सूची में नाम आने के बाद भी काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। नागरिक अस्पताल में सुबह से लाइन में लगने के बाद भी गोल्डन कार्ड नही बनाए जा रहे है।
-मीना देवी, आजाद चौक
--
वर्जन
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। मंगलवार को सर्वर डाउन नहीं होने से लोगों के कार्ड नहीं बन पाए हैं। लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. विशाल राव, नोडल अधिकारी आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें