फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाॅस्केटबॉल प्रतियोगिता के माध्यम से किया नशे के खिलाफ किया जागरूक

Fri, 25 Jul 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 13बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान नशा ना करने की शपथ लेते खिलाड़ी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम की ओर से गांव बिठवाना में शुक्रवार को बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के माध्यम में सभी खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
निरीक्षक रामपाल ने युवाओं को शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा नशा ना करने की शपथ भी दिलवाई। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

युवाओं से नशा बेचने वालों, नशे का व्यापार करने वालों और किसी भी आपराधिक घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। उन्होंने ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा नशे की दलदल से बचे तथा देश व समाज के निर्माण में अहम योगदान दें। सभी नशे से दूर रहे और नशा न करें।
विज्ञापन

जिला पुलिस द्वारा खेल प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना है, ताकि वह शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन सकें। जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें