फोटो: 32रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल से एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकालते स्वास्थ्य
रेवाड़ी। सोमवार को नागरिक अस्पताल में एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली आयोजन किया गया। रैली को उप सिविल सर्जन डॉक्टर राजबीर, डॉ. धर्मेंद्र व डॉ. दीपक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सिविल हॉस्पिटल से सरकुलर रोड तक निकाली गई।
इस दौरान एचआईवी एवं एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और उनके बचाव के तरीके बताए गए। एचआईवी और एड्स के अंतर को बताया गया। एचआईवी एक वायरस है। वहीं एड्स एक बीमारी है। एचआईवी का मतलब हुमैन इमूनो डेफिसेंसी सिनड्रोम एक वाायरस है। यह वायरस की इम्यूनिटी को नष्ट कर देता है और मनुष्य में अवसरवादी घाव पैदा कर देता है। मनुष्य में टीबी, डायरिया, त्वचा पर घाव होना, थकावट रहना, बुखार रहना, मुहं में सफ़ेद छाले रहना आदि हो जाते है। एचआईवी की अंतिम स्टेज एड्स होती है। पहली व दूसरी स्टेज पर यदि व्यक्ति अपनी जांच व इलाज करवा लेता है तो वह पूरा जीवन एक सामान्य व्यक्ति की तरह जीवित रह सकता है।
एड्स के फैलने के चार कारण मुख्य रूप से होते है। जिनमें असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई का प्रयोग करना, संक्रमित खून का प्रयोग करने से एवं गर्भवती मां से उसके बच्चे में होने की संभावनाएं ज्यादा होती है। इसके अलावा एड्स कभी भी इन कारणों से नही फैलता है। जिसमें किसी भी एक दूसरे के सम्पर्क में रहने से, साथ खाना खाने से, एक दूसरे का शौचालय प्रयोग करने से। इन सभी से कभी भी एड्स नही फैलता है। इस रैली में काउंसलर सुमन यादव, मनोज कुमार, रीतू शर्मा, सरोज यादव, मीना सहित स्टाफ के साथ नेहरू युवा केंद्र के बच्चों ने भाग लिया।