रेवाड़ी। नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में मासिक बैठक हरियाणा प्रांत मंत्री वरुण के सानिध्य में हुई। इसकी अध्यक्षता नरेंद्र जोशी ने की।
मुख्यवक्ता प्रांत मंत्री वरुण ने राष्ट्र व धर्म के सूत्रपात के लिए जन जागरण की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही संगठन को प्रखण्ड, खण्ड एवं ग्रामीण स्तर तक सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। जिला मंत्री राजकुमार यादव ने परिषद की बैठकों के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को रेखांकित करते हुए परिषद के कार्य विभाग व आयामों की अलग-अलग साप्ताहिक बैठक आयोजित करने पर बल दिया। इस कार्यक्रम में जिला टोली व प्रखण्ड की कार्यकारिणी के सदस्यों की भी उपस्थिति रही।