फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

Sun, 20 Jul 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 13लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने शनिवार को सरकारी स्कूल टिकला व गांव किशनपुर में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को नशा नहीं करने की शपथ दिलवाई गई।
इस अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम ने अब तक नशे से पीड़ित 55 लोगों की पहचान की है। 12 नशा पीड़ितो का इलाज करवाया गया है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें