फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने सफाई मित्रों के साथ उठाया पतंगबाजी का मजा

Sun, 20 Jul 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 17सफाई अभियान के दौरान नागरिक अस्पताल के पास पतंगबाजी करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आई लव रेवाड़ी मुहिम के तहत शनिवार को गोल चक्कर से नागरिक अस्पताल होते सर्कुलर रोड तक सफाई अभियान चला। इस दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, सफाई मित्रों और सफाई योद्धाओं ने सफाई की। इसके बाद विधायक ने सफाईमित्रों और विद्यार्थियों के साथ पतंगबाजी का आनंद उठाया।
सफाई में जुटे लोगों ने झाडू, कस्सी व जेसीबी की मदद से गंदगी को साफ किया। इस दौरान वक्ताओं ने विधायक की मुहिम का स्वागत किया और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील लोगों से की।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी सफाई मित्रों को स्वस्थ रहने के लिए योगासन कराया गया तथा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर तीज महोत्सव का भी आयोजन किया गया। सफाई मित्र त्रिवेंद्र गुप्ता के सहयोग से आई लव रेवाड़ी का संदेश देती पतंगों व मांझे की व्यवस्था की गई। विधायक ने सभी सहयोगियों के साथ जमकर पतंगबाजी की लुत्फ उठाया तथा सभी को इस पर्व की बधाई दी। इस मौके पर काफी संख्या में सफाई मित्र, मुहिम से जुड़े गणमान्य लोग, स्कूल स्टॉफ व प्रबंधन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें