फोटो : -2रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाना में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित आमजन। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम पंजाबी धर्मशाला में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि रवि गुप्ता, भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव डॉ. आरबी यादव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर रहे। वक्ताओं ने कहा कि हम अपने लिए ऐसा प्रतिनिधि चुने जो वास्तव में देश की सेवा करने वाला हो, जिसका उद्देश्य जनता की सेवा हो। राष्ट्रहित में अपने विवेक का प्रयोग करते हुए अपने कीमती वोट का प्रयोग करें। महिला प्रधान निशा सीकरी, डॉ. नीरू वर्मा व समाज सेविका सुनीता नंदवानी ने कहा कि हम परिवारजनों को पहले मतदान फिर जलपान के लिए प्रेरित करेंगी। खुद मतदान करने के साथ अन्य को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। प्रवीण ठाकुर ने गीत सुनाया। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, जिला महिला प्रभारी सरोज आर्य, डॉ बलबीर अग्रवाल, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, प्रोफेसर सीएल सोनी, समाजसेवी राजेंद्र गेरा व लक्ष्मी नारायण अग्रवाल को सम्मानित किया गया। अतिथियों को शहीद-ए-आजम भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम दरबार, भारत माता व नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र भेंट किए गए। सभी ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली।