फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 1.28 लाख उड़ाए

Mon, 01 May 2017 12:29 AM IST
rewari
विज्ञापन
विज्ञापन
कानोड़ गेट के पास स्थित एटीएम बूथ पर फिर से एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस बार बदमाशों ने पुराना बिजली घर निवासी महिला को शिकार बनाकर मदद के बहाने चालाकी से एटीएम कार्ड बदल 1.28 लाख रुपये खाते से उड़ा दिए। मामला बीती 12 अप्रैल का है। अब सिटी थाना पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज हासिल कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।       
विज्ञापन

पहले 20 हजार निकालकर दिए      
जानकारी के अनुसार मोहल्ला पुराना बिजली घर निवासी प्रेमलता ने 12 अप्रैल अपनी बहू अंजू को एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए भेजा था। बकौल अंजू एटीएम बूथ पर कई कोशिश करने के बावजूद रकम नहीं निकली। इस पर बूथ में ही खड़े युवक ने मदद करने के लिए कार्ड लिया और उसके खाते से 20 हजार रुपए निकालकर थमा दिए।      
कार्ड बदलकर उड़ाई मोटी रकम      
रुपये निकल जाने के बाद अंजू घर लौट आई। कुछ समय बाद दोबारा एटीएम कार्ड से रकम निकालने गई तो पता चला कि कार्ड बदल गया है। बैंक में गई तो पता चला कि अकाउंट से 1.27 लाख रुपये गायब हैं। महिला का आरोप है कि 20 हजार रुपये निकालने में मदद करने वाले शख्स ने ही मौका पाकर एटीएम कार्ड बदलकर उसे थमा दिया और बाद में खाते से 1.28 लाख रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें