समाधान शिविर में अपनी समस्याएं रखते नागरिक। स्त्रोत: स्वयं
रेवाड़ी। हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (पीपीपी) के स्टेट कोऑर्डिनेटर के सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में जनसुनवाई और समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 100 नागरिकों ने शिकायतें रखीं। इस दौरान परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आय सत्यापन, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अन्य सरकारी सेवाओं से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई।
नागरिकों ने बताया कि उन्हें परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को ठीक कराने, आय सत्यापन, पेंशन बनवाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. सतीश खोला ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। संवाद