फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आर्य समाज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन

विज्ञापन
आर्य समाज सेक्टर-तीन के वार्षिकोत्सव में भाग लेते विधायक लक्ष्मण सिंह साथ में चेयरपर्सन पूनम या
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-3 स्थित आर्य समाज भवन में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समाज के प्रधान बुद्ध देव आर्य के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ। इसमें रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की मुख्य अतिथि के रूप में व नगर परिषद रेवाड़ी की चेयरपर्सन पूनम यादव की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रही।
विज्ञापन

लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में आर्य समाज अग्रणी संस्था के रूप में कार्यरत है। विधायक ने अपने निजी कोष से 21 हजार रुपये दान स्वरूप भेंट किए। चेयरपर्सन पूनम यादव ने आर्य समाज संस्था के उत्थान के लिए यथासंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। आर्यसमाज की प्रवक्ता सरोज यादव ने बताया कि उत्सव के चारों सत्रों में भजनोपदेशक के रूप में रामनिवास आर्य पानीपत, किरण आर्य कासगंज, पूर्व न्यायधीश इंद्र सिंह बोहरा, स्वामी नित्यानंद, स्वामी यश देव, स्वामी समर्पणानंद, साध्वी पुष्पा शास्त्री, संस्कृत प्रवक्ता सुरेखा रानी, सुंदरलाल वैदिक श्रीयानी और बुद्ध देव आर्य ने वेदों पर आधारित प्रस्तुति पेश कीं।
इन सत्रों की अध्यक्षता देशराज आर्य, यश देव आर्य, पुष्पा शास्त्री व जय सिंह गौसेवक ने की। सुखदेव आर्य ने दोनों दिन ओमप्रकाश दंपती और प्रवेश दंपती की यज्ञमानी में यज्ञ ब्रह्मा की भूमिका निभाई। आर्य समाज प्रधान बुद्ध देव आर्य ने दोनों दिन चारों सत्रों की भूमिका प्रस्तुत की और उत्सव के अंत में सभी अतिथियों, दानदाताओं और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आर्य समाज के कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार यादव, कर्ण सिंह यादव, श्रीभगवान आर्य, ओमप्रकाश बागड़ी, सुभाष अरोड़ा, ओमप्रकाश कालड़ा, शकुंतला, पुष्पा यादव, शकुंतला यादव और डॉ. कंवर सिंह यादव, क्षेत्र की गोशालाओं, आर्यसमाजों, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक साहित्यिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें