फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रैफिक नियमों को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकता अभियान के तहय आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी में पुलिस की टीम ने डायल 112, साइबर फ्रॉड व ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। महिला थाना से एसआई सुनीता व उनकी टीम ने विद्यार्थियों व स्टाफ को विभिन्न प्रकार के अपराधों, उनकी पहचान, अपराधों से बचाव व अपराध होने पर उनके निवारण सहित नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम द्वारा इस जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के अपराधों के लिए लागू किए गए सजा के प्रावधानों सहित विशेष अधिनियमों (पोक्सो एक्ट, बाल किशोर अधिनियम इत्यादि) के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान डायल-112 सेवा के बारे में बताते हुए उन्हें पुलिस की दुर्गा शक्ति व डायल-112 एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने के साथ ही का प्रयोग करने के बारे में बताया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उपरोक्त जानकारी देकर विद्यार्थियों को जागरूक करने पर प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल ने पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें