फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला रचनात्मकता का एक अद्भुत रूप : डॉ. सीएस वर्मा

विज्ञापन
फोटो : 20राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में कला का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोबरा आर्ट जॉन की ओर से आर्टिस्ट सतीश राजोतिया की अध्यक्षता में रविवार को राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सूर्यकांत त्रिपाठी निराला साहित्य सम्मान से विभूषित डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि सुंदरलाल सुबोध, मनोज सैनी एवं प्रो. संदीप यादव विशिष्ट अतिथि रहे। राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में देश के विभिन्न जगहों से आए चित्रकारों और स्कूली छात्रों ने भाग लिया। कला प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर ने कहा कि कला रचनात्मकता का एक अद्भुत रूप है, जो हमारे विचारों, भावनाओं और अनुभवों को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है। विशिष्ट अतिथि सुंदरलाल सुबोध ने कहा कि कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से अपनी भावनाओं और कल्पना शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर सतीश राजोतिया ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कला प्रदर्शनी के महत्व और कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की। राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के संयोजक अमित शर्मा और रुचि शर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 107 छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर को कलानिधि सम्मान से विभूषित किया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में दिल्ली, मेरठ, अलवर, फरीदकोट, गुरुग्राम, हिसार व रोहतक सहित देश के विभिन्न प्रांतों से आए चित्रकारों ने अपनी तूलिका से कैनवास पर कलाकृतियां बनाई। इस अवसर पर चित्रकार उमेश चौहान दिल्ली, विवेक रंगा, ललित विसरवाल हिसार, अभिलाष रेवाड़ी, संदीप यादव, अंशु शर्मा सहित मनोज सैनी, हेमराज सरपंच, अध्यापक संघ प्रधान मनोज कुमार तथा ऑटो मार्केट प्रधान सत्यपाल यादव भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें