फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंवाली गांव में खंडहर हवेली की खोदाई में मिले तीर

विज्ञापन
हवेली में मिले तीर। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
खोल। गांव कंवाली में खंडहर हो चुकी करीब 100 साल पुरानी हवेली में निर्माण के लिए खोदाई करते समय जमीन से तीर मिले हैं। जिनमें लकड़ी के आगे लोहे का नोक (तिकोनी धार) लगाई हुई है। वे प्लास्टिक से लपेट कर रखे हुए थे। हवेली में खोदाई के दौरान पुराने तीर मिलना दिनभर गांव में चर्चा का विषय बना रहा। इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

गांव कंवाली निवासी सत्यम उर्फ सुभाष मिस्त्री ने निर्माण के लिए खंडहर बन चुकी अपनी पुरानी हवेली को तोड़ना शुरू किया। जिसमें पुराने जमाने की ईंट व छत को रोकने के लिए लकड़ी की गाटर, पुराने कातला-पट्टी लगे हुए हैं। हवेली की दीवारों पर बने हुए गेट व खिड़की भी पुराने जमीन की प्रतीत हो रही है। हवेली की खोदाई में मिले तीर के मुहाने लोहे के व पीछे बांस की लकड़ी लगी हुई है। तीर के मुहाने का लोहा जंग लगा होने के बावजूद ज्यादा क्षतिग्रस्त नहीं है। सुभाष ने बताया कि रविवार को जब मजदूर खोदाई करने के बाद मलबा हटा रहे थे तो जमीन में उन्हें कुछ दबा हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद मैंने मौके पर पहुंचकर जमीन से इन चीजों को निकालकर साफ किया तो पुराने जमाने के तीर मिले। अभी तक केवल पांच तीर ही मिले हैं। लेकिन खोदाई के समय पुराने जमाने की और चीजें मिलने से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें