फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक्यूआई पहुंचा 172, प्रदूषण से मिली राहत

Tue, 26 Nov 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू होने के बाद प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार हुआ है। सोमवार को अधिकतम एक्यूआई 172 दर्ज किया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
रविवार को अधिकतम एक्यूआई 320 दर्ज किया गया था। इससे लग रहा था कि एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में पहुंच जाएगा, लेकिन सोमवार को परिस्थितियां इसके विपरीत नजर आईं। प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार हुआ। प्रशासन की तरफ से लगाई गई टीमें निगरानी के साथ कार्रवाई कर रही हैं। फिलहाल आने वाले दिनों में प्रदूषण के स्तर में सुधार होने की संभावना है, क्योंकि मौसम बदलने वाला है। ऐसे में लोगों को बढ़ते प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है। 19 नवंबर को अधिकतम प्रदूषण का स्तर 449 दर्ज किया गया था। इसके चलते ग्रैप 4 की पाबंदियां लागू की गई थीं। लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, त्वचा पर एलर्जी की शिकायत हो रही थी। मगर अब इससे काफी हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


269 प्रदूषण जांच केंद्रों को दी गई हिदायत

जिले में 269 प्रदूषण जांच केंद्रों को सख्त हिदायत जारी की गई है। धुआं जांच केंद्र के संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वह बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी वाहनों को धुआं जांच प्रमाणपत्र जारी ना करें। यदि कोई भी धुआं जांच केंद्र संचालक बिना इसके धुआं जांच प्रमाण पत्र जारी करते पाया गया तो उसके केंद्र का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिन धुआं जांच केंद्रों द्वारा पूर्व में नियमों का उल्लंघन करते हुए धुआं जांच प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं, जांच उपरान्त दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पिछले दिनों का एक्यूआई

19 नवंबर 449
20 नवंबर 274
21 नवंबर 328
22 नवंबर 202
23 नवंबर 220
24 नवंबर 320
25 नवंबर 172
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें