फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रवेश परीक्षा के लिए 16 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 22 Nov 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी व अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड रेवाड़ी राहुल हुड्डा ने बताया कि करनाल जिला के कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल में प्रवेश सत्र 2024-2025 में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए योग्य प्रार्थी 16 दिसंबर 2023 तक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा छह में 100 सीटों (90 लड़के और 10 लड़कियों) के लिए प्रवेश हेतु प्रार्थियों की जन्मतिथि एक अप्रैल 2012 और 31 मार्च 2014 के बीच होनी चाहिए। कक्षा 9 की 21 सीटों पर प्रवेश के लिए छात्रों की जन्मतिथि एक अप्रैल 2009 और 31 मार्च 2011 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि कक्षाओं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को होगा और परीक्षाओं के लिए एमआर सीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नावली होगी। कुल सीटों का 15 प्रतिशत एसटी, 7.5 प्रतिशत एससी और 27 प्रतिशत ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बकाया सीटों का 67 प्रतिशत हरियाणा के बच्चों के लिए और 33 प्रतिशत अन्य राज्यों के लिए आरक्षित है। इनमें 25 प्रतिशत रक्षा कर्मियों के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि छठी कक्षा में प्रवेश के लिए गणित, सामान्य ज्ञान (विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन), भाषा और बुद्धि परीक्षण (इंटेलिजेंस) विषयों से संबंधित 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसकी समयावधि 150 मिनट होगी। इसी तरह नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए गणित, अंग्रेजी, बुद्धि परीक्षण, सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन विषयों से संबंधित 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी और इसकी समयावधि 180 मिनट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें