फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेरोजगारी भत्ता के लिए 30 तक करें आवेदन, 1200 से 2000 रुपये प्रतिमाह मिलेगा भत्ता

Sat, 14 Nov 2026 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए राहत की खबर है। हरियाणा सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक युवा 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए रोजगार विभाग की ओर से पात्र युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी मनीता ने बताया कि रेवाड़ी जिले के सभी पात्र शिक्षित बेरोजगार युवा विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को नवंबर माह के अंतिम कार्यदिवस तक अपने आवश्यक दस्तावेज जिला रोजगार कार्यालय में जमा करवाने होंगे। पहले से बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे युवाओं को भी पोर्टल पर दोबारा ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही निर्धारित समय में अपना शपथ पत्र कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य है।
योजना के तहत 12वीं पास, दो वर्षीय प्रमाणपत्र या डिप्लोमा धारकों को 1200 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। वहीं, स्नातक या उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं और तीन वर्षीय डिप्लोमा धारकों को 2000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
विज्ञापन


ये हैं योजना की प्रमुख शर्तें
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक किसी शिक्षण संस्थान में विद्यार्थी या प्रशिक्षु नहीं होना चाहिए। इसके अलावा वह स्वयं नियोजित नहीं होना चाहिए और न ही सक्षम योजना का लाभार्थी होना चाहिए। आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें