संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भगवान महावीर फाउंडेशन की ओर से 28वें महावीर अवाॅर्ड के लिए अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा क्षेत्र में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 30 जुलाई है। उपायुक्त राहुल हुड्डा ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में विजेता को 10 लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।
डीसी ने बताया कि इस अवार्ड के लिए गरीब तबके व समाज के लिए सेवाएं देने वाले संस्थान और लोग आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा के अवार्ड दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए विजेताओं का चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एमएन वेंकटाचालिहा की अध्यक्षता में न्यायपीठ द्वारा किया जाता है। प्रत्येक अवार्ड में 10 लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र व एक स्मृति चिह्न दिया जाएगा। इसके लिए नागरिक 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। अवार्ड के लिए निर्धारित आवेदन पत्र को भरकर डाक द्वारा भगवान महावीर फाउंडेशन, सियाट हाउस, 961, पूनमल्ली हाई रोड, पुरासावाल्कम, चेन्नई, तमिलनाडु अथवा ई-मेल के माध्यम से भिजवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भगवान महावीर फाउंडेशन की वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं