धारूहेड़ा। अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा ने पिछले साल तमिलनाडु से टायर भरकर झारखंड के लिए रवाना हुए ट्रक से टायर चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला चुरू के राजगढ़ के वार्ड न. 9 निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।