फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्नातक में दाखिले के लिए सिर्फ 40 फीसदी ही आए आवेदन

Wed, 10 Jun 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के सरकारी, एडेड और स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभी सिर्फ 40 फीसदी ही आवेदन आए हैं। आवेदन के लिए अब चार दिन शेष रह गए हैं। इसके बाद बाद भी कॉलेजों में सीटों के मुकाबले आवेदन संख्या काफी कम है।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थियों को आवेदन के लिए अपेक्षाकृत कम समय मिला जिसके कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आवेदन नहीं कर सके थे । इस स्थिति को देखते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी। उसके बाद भी आप इतने में बढ़ोतरी नहीं हो सकी है।
जिले के सरकारी महाविद्यालयों में बीए प्रथम वर्ष की 3 हजार 360 सीटें, बीएससी (फिजिकल साइंस) की 940 सीटें तथा बीकॉम की 1,080 सीटें उपलब्ध हैं। शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि आवेदन अवधि बढ़ने से अधिक विद्यार्थी आवेदन करेंगे और खाली सीटें भर सकेंगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बीए की 320 सीटों के मुकाबले अब तक 46 आवेदन, बीएससी (नॉन-मेडिकल) की 80 सीटों पर 12 आवेदन, बीएससी मेजर इन केमिस्ट्री की 40 सीटों पर 19 आवेदन तथा बीकॉम की 160 सीटों पर केवल 17 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
वहीं कृष्ण राजकीय महाविद्यालय कवाली में बीए की 420 सीटों के मुकाबले 18 आवेदन, बीकॉम की 80 सीटों पर 19 आवेदन, बीएससी की 160 सीटों पर 15 आवेदन तथा बीसीए की 60 सीटों के लिए 12 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं।
वर्जन
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में अभी तक कुल 40 प्रतिशत ही आवेदन आए हैं।-दयावती,उप-प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें