संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की तरफ से हाऊसिंग फॉर ऑल विभाग के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे बसर कर रहे परिवारों को मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत के अंतर्गत सस्ते फ्लैट दिए जा रहे हैं। इसके तहत आवेदनकर्ता बुधवार को सहमति दर्ज करा सकते हैं।
एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदन के सर्वे का काम विभाग द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। योजना के अंतर्गत जिन आवेदनकर्ताओं से संपर्क नहीं हो पाया है। ऐसे आवेदक अपनी सहमति 10 सितंबर तक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। सम्पर्क अधिकारी आशुतोष के मोबाइल नंबर 8053413311 पर संपर्क करें अन्यथा आवेदनकर्ता का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि जिन आवेदनकर्ताओं से सम्पर्क नहीं हो पाया है उनमें रेखा रानी, ज्योति, मनोज साह, राम लाल, सुषमा, राहुल, सुदेश कुमार, सुनील कुमार, आनंद कुमार, प्रदीप, अभिषेक मेहरा, कमल कुमार खरालिया, यशपाल आहूजा शामिल हैं।
इसके अलावा मोतीराम, ज्योति, मधु बाला गुप्ता, आशा रानी, राकेश, सुषमा सतीजा, पायल रानी, सीमा कुमारी, निर्मला, रेनू, अजित आदि से संपर्क नहीं हो पाया है।