गुरावड़ा में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करती जिला पुलिस की नशामुक्ति टीम।स्रोत: पुलिस प्र
रेवाड़ी। जिले में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस की नशामुक्ति टीम ने शनिवार को गांव गुरावड़ा में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
टीम ने एक नशा पीड़ित व्यक्ति की काउंसिलिंग कराकर उसे उपचार के लिए रेवाड़ी के डी-एडिक्शन सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान अब तक नशे से पीड़ित 298 लोगों की पहचान की जा चुकी है, जबकि 102 नशा पीड़ितों का उपचार कराया गया है।
नशामुक्ति टीम की एएसआई कविता ने कहा कि पुलिस और आमजन के आपसी सहयोग से नशे जैसी सामाजिक बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के साथ उन्हें शिक्षा और खेल गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। पुलिस के अभियान से प्रेरित होकर कई युवाओं ने नशा छोड़ने की पहल की है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी MANAS हेल्पलाइन 1933 या 112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने युवाओं और बच्चों से नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।