फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: यूपीएससी की परीक्षा में सफल अंशुल यादव सम्मानित

Mon, 12 May 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10बाबा बिशनदास मंदिर परिसर में अंशुल यादव का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 473वीं रैंक हासिल करने वाले अंशुल यादव को रविवार को उनके पैतृक गांव निमोठ में सम्मानित किया गया।
बाबा बिशनदास मंदिर परिसर में ग्रामीणों की तरफ से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रामस्वरूप शर्मा ने की। संचालन मास्टर संदीप यादव ने किया। मुख्य अतिथि भूपेन्द्र यादव जैनाबाद रहे। गांव पहुंचने पर अंशुल यादव का फूल- मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अंशुल यादव ने कहा कि वह चाहते हैं कि गांव के अन्य युवाओं को भी सफलता मिले। इसके लिए वह यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। सरपंच रामस्वरूप शर्मा ने अंशुल यादव के उज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि और बाहर के गांवों से आये लोगों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर रामनिवास शर्मा, मास्टर लाल सिंह, सूबेदार ओमप्रकाश, डॉ. जितेंद्र कुमार लिसान, आरसी यादव, शेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें