फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंपनी का प्लास्टिक दाना बेचने में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। पुलिस ने प्लास्टिक दाना कबाड़ी को बेचने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी वार्ड नंबर 3 बावल निवासी पुनीत है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 23 मार्च को आईएमटी बावल में कंपनी के एचआर मैनेजर अंकुर ने अपनी शिकायत में बताया था कि कंपनी में 13 मार्च को प्लास्टिक दाना आया था। प्लास्टिक दाना कंपोनेंट बनाने के लिए दूसरी कंपनी के लिए भेजा गया था। गाड़ी में प्लास्टिक दाना भेजा गया, उसे चालक प्रवीन चला रहा था। 18 मार्च को उसे पता चला कि प्लास्टिक दाना दूसरी कंपनी में पहुंचा ही नहीं। पूछताछ के दौरान पता चला कि कंपनी के ही कर्मचारी उपकार के कहने पर प्लास्टिक दाना पुनीत नाम के कबाड़ी को बेच दिया गया था। इस कार्य में पंकज नाम के युवक की भी भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें