धारूहेड़ा। सीआईए धारूहेड़ा ने ट्राली चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला झज्जर के गांव सिलाना निवासी कुलदीप उर्फ कालिया के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके ट्राली को बरामद कर लिया था।
दरअसल, 27 अप्रैल 2020 को गांव भटसाना निवासी देवेन्द्र ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी बास रोड स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान का शटर उखाड़ कर कोई ट्रैक्टर की ट्राली चोरी करके ले गए हैं। इस पर पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में चोरी का केस दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी जिला झज्जर के गांव पटोदा निवासी गब्बर व जिला हिसार के गांव कालर भैनी निवासी भजना उर्फ भजन सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ट्राली को भी बरामद कर लिया था। इस मामले में कुलदीप उर्फ कालिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।