कोसली। गुड़ियानी गांव में एक युवक पड़ोस के घर से 9 हजार रुपये कैश चोरी कर फरार हो गया। गुडियानी गांव निवासी मंजू ने बताया कि वह गांव में ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। 17 अप्रैल की सुबह अपने घर में सुबह करीब पौने 6 बजे सो रही थी। इसी दौरान एक युवक उनके घर में घुस आया। घर में घुसकर उसके कमरे में हैंगर पर लटके पर्स से 9 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस दौरान पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद