संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रोहड़ाई थाना पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक रखने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ के गांव बसई निवासी गौरव के रूप में हुई है। इस मामले में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी को थाना रोहड़ाई की ईआरवी नं 0584 ने पाल्हावास चौक पर संदिग्ध हालात में एक बाइक चालक को रोककर जांच की तो चालक ने अपना नाम रामपाल निवासी गांव टुमना बताया। वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि था कि यह बाइक उसने पटौदी निवासी जोगेश से ली थी। बाद में उसकी नंबर प्लेट चेंज कर दी थी। पुलिस ने जोगेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे यह बाइक गदाईपुर गुरुग्राम निवासी दोस्त महेश से ली थी। पुलिस ने महेश को पकड़कर पूछा तो उसने बताया था कि यह बाइक उसने जिला महेंद्रगढ़ के बसई निवासी गौरव से चलाने के लिए ली थी। पुलिस ने जांच पाया गया कि उक्त बाइक की चोरी का मामला थाना फरुखनगर गुरुग्राम में दर्ज है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी रामपाल, जोगेश व महेश कुमार को पहले गिरफ्तार किया था। अब महेंद्रगढ़ के गांव बसई निवासी गौरव को गिरफ्तार किया है।