फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राज्यस्तरीय नुक्कड़ नाटक स्पर्धा में आईजीयू की टीम प्रथम

Sat, 22 Mar 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 20रेवाड़ी। राज्य स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में आईजीयू की विजेता टीम। स्रोत: विवि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के थिएटर क्लब की नुक्कड़ नाटक की टीम ने हरियाणा स्टेट कमीशन फॉर वूमेन की ओर से आयोजित एमिटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम में राज्य स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रतिभागी राधिका (एलएलबी) टीना, मानसी (वाणिज्य विभाग), रजत कुमार (योग विभाग), गौरव (समाज कार्य विभाग), मोहित कुमार (रसायन विज्ञान विभाग) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। यह टीम थिएटर निदेशक एवं मेंटर मनोज शर्मा के निर्देशन में तैयार हुई। उनके ही निर्देशन में विश्वविद्यालय की टीम ने यूनिवर्सिटी लेवल यूथ फेस्टिवल में वन एक्ट प्ले में प्रथम स्थान एवं नॉर्थ वेस्ट जोन यूनिवर्सिटी फेस्टिवल में तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की हर तरह की मदद के लिए तैयार है। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों में प्रतिभा छिपी होती है केवल उसे कड़ी मेहनत के द्वारा निखारने की आवश्यकता होती है। हरियाणा स्टेट वूमेन कमीशन की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने सभी विजेताओं को 21000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष विभिन्न क्लबों को स्थापित कर विद्यार्थियों को अलग-अलग विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें