बावल। दुकान से टायर चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव पलासली निवासी अलीजान उर्फ़ बाबा पुत्र रुकमुदीन के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि बावल निवासी दीनदयाल सैनी ने अपनी शिकायत में बताया की उसकी बावल में प्राणपूरा मोड पर टायर की दुकान है। 8 नवम्बर 2023 की रात में कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति उसकी दुकान से टायर चोरी करके ले गए है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बावल में चोरी का मामला दर्ज कर मामले में दो आरोपी साहुन व इकबाल उर्फ टुरु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में एंटी व्हीकल थैफ्ट पुलिस ने सोमवार को एक और आरोपी अलीजान को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।