फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भैंस चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला डिंग के गांव नीमका निवासी रहीश के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पहले ही एक आरोपी को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गांव डयोढ़ई निवासी राजसिंह ने शिकायत दी थी कि 3 फरवरी की अल सुबह उनके घर से अज्ञात व्यक्ति दो भैंस चोरी करके ले गए। शिकायत के आधार पर मॉडल टाउन थाना रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज किया गया।
इस मामले में पुलिस ने पहले ही जिला नूंह के गांव घीड़ा निवासी हफीज को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ में चोरी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी सुराग मिला। जांच के दौरान रहीश का नाम सामने आया। पुलिस ने मंगलवार को उसे काबू करके अदालत में पेश किया जहां से उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें