फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआईए की टीम ने नशीली दवाओं की सप्लाई करने के आरोपी महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ के प्रवीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

31 अगस्त को सीआईए कोसली को सूचना मिली थी कि गांव बव्वा निवासी विक्रम नशीली प्रतिबंधित दवाएं बेचता है। वह नाहड़ रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे बंद पड़े इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास स्कूटी लेकर खड़ा है। उसके पास नशीली दवाएं हैं।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसकी स्कूटी की तलाशी ली गई। इस दौरान प्रतिबंधित दवाइयों के 480 कैप्सूल और नशीली 1185 गोलियां बरामद कीं।
विज्ञापन

पुलिस ने थाना कोसली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था और विक्रम को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान विक्रम ने पुलिस को बताया कि उसने बरामद प्रतिबंधित दवाइयां महेंद्रगढ़ जिले के गांव नांगल हरनाथ निवासी प्रवीन से खरीदी थीं।
पुलिस ने विक्रम के बयान और जांच के आधार पर मामले में संलिप्त प्रवीन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से नशीली दवाइयों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें