कार्यक्रमें प्रस्तुति देते सैनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी। स्त्रोत: स्कूल
रेवाड़ी। सैनी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। विद्यार्थियों ने गीत, नाटक और नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का चित्रण किया। विद्यार्थी राधा-कृष्ण के वेश में विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने झांकियों के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्म से लेकर बाल गोपाल की नटखट लीलाओं तक की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ का मन मोह लिया। अभिभावक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैनी सभा के प्रधान मनोज सैनी, पार्षद चेतराम सैनी, शशि भूषण सैनी, कैलाश सैनी, राम सिंह सैनी, लक्ष्मी नारायण सैनी, ओमप्रकाश सैनी, अनीता यादव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।