बावल। थाना कसौला पुलिस ने आईएमटी सेक्टर-4 में एक कंस्ट्रक्शन साइट से सामान चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव खेड़ी निवासी अमर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
दरअसल, 8 जनवरी को डिफेंस कॉलोनी दिल्ली निवासी अनिश सिंघल ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका आईएमटी बावल में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। गत 7 जनवरी की रात को कोई नाम पता ना मालूम व्यक्ति उसके प्लांट से 3 लाख लोहे के पेंच, नट-बोल्ट व अन्य लोहे का सामान चोरी करके ले गए है। इस पर पुलिस थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके संलिप्त तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला अलवर के गांव खेड़ी निवासी अमर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।