फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आज से शुरू होंगी बाल वाटिका से कक्षा पांचवीं की वार्षिक परीक्षाएं

Sun, 16 Mar 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। बाल वाटिका से कक्षा पांचवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेंगी। एससीईआरटी ने चौथी और पांचवीं कक्षा की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र जारी किया है। परीक्षाएं सुबह 9 से 11 बजे तक होंगी। दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में परीक्षा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक ली जाएगी।
शिक्षा निदेशालय ने परीक्षाओं को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को दिशा-निर्देश जारी किया है। यह परीक्षाएं निपुण दक्षता पर आधारित मौखिक व लिखित माध्यम से ली जानी हैं। बाल वाटिका से कक्षा तीसरी तक की परीक्षा निपुण दक्षता पर आधारित होगी। बाल वाटिका के लिए केवल मौखिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

बाल वाटिका की 17 मार्च को अंग्रेजी मौखिक, 20 मार्च को हिंदी की मौखिक परीक्षा होगी। पहली कक्षा की 17 मार्च को अंग्रेजी लिखित, 18 मार्च को अंग्रेजी मौखिक, 19 मार्च को गणित लिखित, 21 मार्च को हिंदी लिखित व 22 मार्च को हिंदी मौखिक की परीक्षा होगी। दूसरी कक्षा की 17 मार्च को गणित लिखित, 19 मार्च को हिंदी लिखित, 20 मार्च को हिंदी मौखिक, 21 मार्च को अंग्रेजी मौखिक, 22 मार्च को अंग्रेजी लिखित की परीक्षा आयोजित होगी। 17 मार्च को तीसरी कक्षा की गणित की लिखित परीक्षा होगी। 17 मार्च को तीसरी कक्षा की गणित की लिखित, 18 मार्च को अंग्रेजी मौखिक परीक्षा होगी।
इसी प्रकार 19 मार्च को अंग्रेजी लिखित, 20 मार्च को हिंदी लिखित परीक्षा होगी। 21 मार्च को हिंदी मौखिक व 22 मार्च को ईवीएस लिखित विषय की परीक्षा होगी। कक्षा चौथी की 17 मार्च को अंगेजी, 19 मार्च को गणित, 21 मार्च को ईवीएस व 22 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित होगी। कक्षा पांचवीं की 17 मार्च को गणित, 19 मार्च को अंग्रेजी, 20 मार्च को हिंदी व 22 मार्च को ईवीएस की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


वर्जन

परीक्षाओं को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। बाल वाटिका से कक्षा पांच तक की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।-कपिल पूनिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें