फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया

Sun, 03 Nov 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली में अन्नकूट का प्रसाद वितरित करते मंदिर कमेटी के सदस्य। स्रोत: मंदिर कमेटी
विज्ञापन
कोसली। कोसली गांव स्थित शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, महाजन मंदिर, पूजना कुआं मंदिर में अन्नकूट प्रसाद वितरण किया गया। इसमें कढ़ी, चावल, बाजरा, मिक्स सब्जी, पकोड़ा, हलवा वितरण किया गया। दूसरी तरफ नाहड़ बहू मार्ग के जेएलएन नहर पुल स्थित बाला धाम मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान रामकुमार यादव ने बताया कि गोवर्धन का पर्व धूमधाम से मनाया गया और अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मूंग, चावल, कढ़ी, बाजरा के अलावा बैंगन, मूली, टमाटर गोभी और पालक आदि की कढ़ी बनाकर अन्नकूट तैयार किया गया। यहां नाहड़, कोहारड़, भड़ंगी व नयागांव आदि गांवों से आए हुए श्रद्धालुओं में अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधान रामकुमार यादव के अलावा पुजारी गोविंद शर्मा, शनि मंदिर के पुजारी भगत छोटू राम, संजय, राजाराम, संदीप, सूरज, भोलू तथा इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें