फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कैप्टन अजय बोले- नप के 30 वर्षों के कार्यों की जांच हो

Mon, 13 Oct 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय यादव ने नगर परिषद के 30 वर्षों के कार्यों की जांच की जाए। जबकि विधायक ने कहा कि वह 50 वर्षों के कार्यों की जांच कराने को तैयार हैं।
विज्ञापन

कैप्टन अजय यादव ने नगर परिषद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नप के भ्रष्टाचार में सब शामिल हैं जिसके कारण जनता को नगर परिषद की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
अजय यादव ने यह भी कहा कि नगर परिषद में पिछले 30 वर्षों के विकास कार्यों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि विधायक इस जांच को कराने की पहल करते हैं तो वे उसका पूरा स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि वे 50 वर्षों के विकास कार्यों की भी जांच कराने के लिए तैयार हैं। यह भी कहा कि विधानसभा में कार्यों की सूची दी गई है। किन कार्यों में कितना क्या कुछ हुआ है, इसकी जांच चल रही है जो होगा स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पता लगाना आवश्यक है ताकि नगर परिषद में पारदर्शिता स्थापित हो और जनता को उचित सेवाएं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें