फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: यूपीएससी में सफल अंकित कुमार को किया सम्मानित

Thu, 01 May 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने परगांव बलवाड़ी निवासी अंकित कुमार को सम्मानित करत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शांति नगर में आयोजित सम्मान समारोह में यूपीएससी की परीक्षा में 782वीं रैंक पाने वाले गांव बलवाड़ी निवासी अंकित कुमार को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह आवाज फाउंडेशन और समाजसेवी रमेश ठेकेदार के संयुक्त तत्वाधान में थानेदार महिपाल सिंह के आवास पर किया गया। आवाज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र रंगा लिसानिया, प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सांभरिया निमोठ और समाजसेवी रमेश ठेकेदार ने अंकित कुमार को माल्यार्पण कर और पगड़ी पहनाकर कर सम्मानित किया। उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किया। अंकित के पिता और माता रेनू को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। रमेश ठेकेदार ने अंकित की सफलता पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन

इस मौके पर फाउंडेशन कार्यकारिणी सदस्य बलबीर सिंह (पूर्व सरपंच) रालियावास, राम सिंह रेवाड़ी, चांदराम बहरमपुर, रघुबीर सिंह, ठेकेदार रामेश्वर जैनाबाद, मनोहर लाल कंवाली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें