रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्टैंप डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमेें कक्षा 10वीं की छात्रा अंजलि प्रथम रही। प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डाक विभाग की ओर से आयोजित स्टैंप डिजाइन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हिंदी प्रवक्ता नीतू यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की छात्रा कुमारी अंजलि ने प्रथम, कक्षा 12वीं की छात्रा सोनिका द्वितीय, पूनम तृतीय स्थान पर रही, जबकि पारुल तथा शिवी क्रमश: चतुर्थ व पंचम स्थान पर रही। प्राचार्य ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. मनीषा शर्मा, अध्यापक मुकेश कुमार, शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार सहित शिल्पा, अमृता, करिश्मा, आरती, शशि, सरस्वती, खुशी, चंचल, तन्नू, स्वीटी, सोनिया, भावना, प्रिया, काजल, सुमन, कीर्ति शर्मा, वंदना आदि छात्राएं शामिल रहीं।