संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जनसंख्या प्रकोष्ठ, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर की जिला संसाधन इकाई के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन संस्थान परिसर में किया गया। निबंध लेखन में अंजलि और नारा लेखन प्रतियोगिता में दीपिका प्रथम रहीं।
निबंध लेखन, नारा लेखन, भाषण, कार्टून बनाओ, वाद विवाद एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं के खंडस्तरीय विजेता 47 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। डायट प्राचार्य सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व और जिला संसाधन इकाई की संयोजक डॉ. सरोज यादव वरिष्ठ प्राध्यापिका की देखरेख में प्रतियोगिता हुई।
निबंध लेखन में कक्षा 6 से 8 में राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बावल से अंजलि प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास की आयशु ने द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ से रितु चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध लेखन में कक्षा 9 से 12 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भालखी से आरती ने प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार से प्रिया ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना से मोना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नारा लेखन में 6 से 8 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहबाजपुर पदियावास से दीपिका ने प्रथम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भालखी से प्रिंस ने द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ से दीपांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नारा लेखन में 9 से 12 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा से पूनम ने प्रथम, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास से प्रेरणा ने द्वितीय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल से मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्टून बनाओ स्पर्धा में स्नेहा रहीं प्रथम
कार्टून बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास से स्नेहा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहबाजपुर पदियावास की स्नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ से बारह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास से एकमात्र प्रतिभागी रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर बनाओ स्पर्धा में कक्षा 6 से 8 में राजकीय उच्च विद्यालय झोलरी से ख़ुशी ने प्रथम, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बावल से शिक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुड्डी की अनुष्का ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल से रश्मि ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना से मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद में कक्षा 6 से 8 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल से रितु व ओवी ने प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ से यजुर्व व अंजलि ने द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर से पूर्ति व भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद में कक्षा 9 से 12 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास से योगेश व उदय ने प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ से नेहा व कुसुमलता ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा से यक्षरा व दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।