फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी के केमिकलयुक्त पानी को साहबी बैराज में डालने की चर्चाओं से रोष

Fri, 09 Jan 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
साहबी बैराज में जमा प्रदूषित पानी। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से निकल रहे केमिकलयुक्त पानी को साहबी बैराज में डालने की चर्चाओं से क्षेत्र के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि बैराज और इसके आसपास के गांवों के लोग पहले से ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के दूषित पानी की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते भूजल प्रदूषित हो रहा है। खेती प्रभावित हो रही है और कैंसर, त्वचा व पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। यदि भिवाड़ी के उद्योंगों का केमिकल युक्त पानी भी यहां डाला गया तो पूरा क्षेत्र प्रदूषण का स्थायी शिकार बन जाएगा।
गांव खरखड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं को पत्र भेजकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया है कि भिवाड़ी से आ रहा प्रदूषित पानी पहले ही धारूहेड़ा–भिवाड़ी बाईपास, आसपास की कॉलोनियों और गांवों में जलभराव, दुर्गंध, बीमारियों और सड़क हादसों का कारण बन चुका है। अब भिवाड़ी के दूषित पानी को साहबी बैराज में डालने की चर्चा बेहद खतरनाक संकेत हैं।
प्रकाश यादव ने सवाल उठाया है कि जब बिना बारिश के भिवाड़ी की तरफ से लगातार प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है तो मानसून के दौरान इसे रोकने की क्या गारंटी है? ऐसी कौन सी व्यवस्था है जिससे बारिश का पानी और प्रदूषित पानी अलग होगा।
उन्होंने कहा कि बैराज सहित जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए वे पहले भी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। जरूरत पड़ी तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
-
समस्या को शिफ्ट करना समाधान नहीं


प्रकाश यादव ने कहा कि समस्या को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना समाधान नहीं है। भिवाड़ी में ही औद्योगिक व सीवर के पानी का ट्रीटमेंट हो, प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर कार्रवाई की जाए। साहबी बैराज को किसी भी हाल में प्रदूषण का डंपिंग जोन न बनने दिया जाए। केंद्र और राज्य सरकार हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें