फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अस्पताल के लिए धरना जारी

Fri, 09 Jan 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव रामगढ़ भगवानपुर में पंचायत की जमीन पर नागरिक अस्पताल को शिफ्ट करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 206वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राव रोशनलाल सिंह ने की।
विज्ञापन

अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक अनिल कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मिलने के लिए महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने ई-मेल और पंजीकृत डाक के माध्यम से समय मांगा है। यदि समय नहीं दिया गया तो 18 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस पार्क में महिला महापंचायत आयोजित की जाएगी।
वहां से महिलाएं स्वास्थ्य मंत्री के रेवाड़ी स्थित आवास पर जाकर अपनी मांग रखेंगी। उन्होंने दोहराया कि जब तक अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती, तब तक धरना जारी रहेगा और आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरने का मंच संचालन हनुमंत उर्फ पिलानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें