फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूर्व सैनिक पर हमले के आरोपी को जमानत मिलने पर रोष

Fri, 18 Sep 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन सफेद सागर में शामिल रहे सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर गुरुग्राम में पार्किंग विवाद में हमले के आरोपी दीपक मावी को जमानत मिलने के बाद पूर्व सैनिक समुदाय ने चिंता जताई है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. टीसी राव ने मुख्यमंत्री हरियाणा को पत्र भेजकर मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
डॉ. राव ने एफआईआर और केस डायरी की कानूनी समीक्षा, जमानत प्रक्रिया एवं अधिकार-क्षेत्र की जांच तथा सीसीटीवी फुटेज और चिकित्सकीय साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने और जांच में किसी प्रकार की प्रक्रियागत अनियमितता सामने आने पर कार्रवाई का आग्रह किया।
विज्ञापन

रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने आरोपी दीपक मावी को गिरफ्तार करने के बाद डीसीपी साउथ के समक्ष पेश किया था, जहां उसे जमानत मिल गई।
डॉ. राव ने गुरुग्राम की पार्किंग व्यवस्था में सुधार के लिए कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन, पहचान-पत्र, सीसीटीवी निगरानी, निर्धारित शुल्क सूची और शिकायत व्यवस्था लागू करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें