फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, समर्थन में युवाओं ने निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुभाष पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध धरना सोमवार को 62 वें दिन भी जारी रहा। पहले इनकी ओर से 7 फरवरी को विरोध जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया था, जिसमें आज बदलाव करते हुए युवाओं ने इनके समर्थन में नेहरू पार्क से सचिवालय तक रोष मार्च निकाला और नगराधीश देवेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपकर यह मांग उठाई गई कि प्रदर्शनकारी महिलाओं की लंबित मांगों को लेकर सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय ले। सोमवार को भी सुभाष पार्क में प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी।
विज्ञापन

जिला प्रधान तारा देवी ने कहा, तालमेल कमेटी ने सरकार को इस आंदोलन के लगातार 15 फरवरी तक जारी रहने का नोटिस दिया है और इस अवधि के दौरान रोजाना विधायकों और भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास का घेराव किया जाएगा। सोमवार को भी प्रदर्शन स्थल के आसपास पुलिस पीसीआर और जवान बावर्दी नजर आए। जिला प्रधान ने प्रदर्शन में कहा कि आंगनबाड़ी की बहनें पिछले दो माह से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। इनमें 50 फीसदी से अधिक विधवा हैं मगर इनकी जायज मांगों को भी सरकार मान नहीं रही। आम परिवारों की बहन बेटियों ने सर्दी के मौसम में अपना संघर्ष जारी रखा। इनके साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार अन्याय कर रही है। इस धरने को किसान नेता अभय सिंह और रामकुमार ने भी संबोधित किया। समाज के आम जागरूक नागरिकों को अपने घरों से निकलकर इन बहनों का इस संघर्ष में साथ देना चाहिए। युवा वर्ग ने रोष मार्च निकालने के बाद उधर उपायुक्त के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें जायज हैं और सरकार उनको लागू करे। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ने इनको कुशल और अर्ध कुशल श्रमिक का दर्जा देने का फैसला किया था, उसे लागू किया जाए। अक्तूबर 2018 में प्रधानमंत्री ने आंगनबाड़ी वर्कर को 1500 एवं हेल्पर को 750 रुपये देने की घोषणा की थी, उसे जल्द लागू किया जाए। इस प्रदर्शन में कामरेड राजेंद्र सिंह, वेदप्रकाश विद्रोही, सतपाल, रामकुमार, ईश्वर नांगल, राकेश, राजबीर, अमृत, सरदारा, नरेश राकेश, सतपाल, सुभाष, ईश्वर सिंह नांगल, अभय सिंह फिदेड़ी, प्रकाशचंद, धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल हुए। कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ जल्द जनपंचायत बुलाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समर्थन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें