फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी-रींगस के बीच 10 अगस्त को चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Thu, 06 Aug 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे 10 अगस्त को रेवाड़ी और रींगस के बीच एक अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा चलाएगा। यह ट्रेन एक-एक फेरे के लिए संचालित होगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

रेवाड़ी से यह स्पेशल ट्रेन सुबह 11 बजे चलेगी और दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर रींगस पहुंचेगी। वापसी में, रींगस से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर चलकर यह शाम 6 बजकर 20 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी। रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
इस रेलसेवा में कुल 10 डिब्बे होंगे, जिनमें 8 साधारण और 2 गार्ड श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर भी इसके ठहराव बिंदु होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें