रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान समय सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बाजरा भावांतर योजना की राशि जारी करने, क्षतिपूर्ति पोर्टल की दिक्कतें दूर करने, फसल बीमा, मंडियों में फसल बिक्री और किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने जैसी समस्याओं पर चर्चा की।
समय सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द समाधान की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संवाद
डीसी अभिषेक मीणा ने किसानों की समस्याएं सुनते हुए जल्द अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मनीषा यादव, सतबीर लोहाना सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।