फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशैली से ही होती है अधिकारी की पहचान : विधायक

विज्ञापन
डीईओ सुभाष चंद की सेवानिवृति पर मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र सांभरिया की सेवानिवृत्ति पर जाट धर्मशाला में जिला शिक्षा विभाग की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि किसी भी अधिकारी की पहचान उसकी कार्यशैली से होती है। एक अच्छा अधिकारी अपने काम से छाप छोड़ सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीसी राजेंद्र शर्मा ने की तथा डायट प्राचार्य सुभाष चंद्र यादव मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

पांच सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्ड़ोदिया, नसीब सिंह, महेंद्र सिंह खनगवाल, परमजीत चहल तथा कपिल पूनिया ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लिया। बीईओ अरविंद यादव ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव समारोह में विभिन्न संगठनों की ओर से प्रधान अनिल यादव, सुमेर सिंह, अरुण कुमार, महाबीर यादव, डॉ. वीरेंद्र, हरीश कुमार ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त बीईओ सत्यपाल धूपिया, राजकुमार जलवा, बीईओ संतोष तंवर, राजबाला, राजेश वर्मा तथा विभिन्न स्कूलों के मुखिया व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से डॉ. दुष्यंत यादव ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें