फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दूसरी एशियाई योगासन चैंपियनशिप में अमिता ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 29 Apr 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 16गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी जाहिर करती अमिता। स्रोत : परिवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। क्षेत्र के गांव भड़ंगीं की बेटी व महेंद्रगढ़ की बहू अमिता ने दिल्ली में आयोजित दूसरी एशियाई योगासन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि को लेकर अमिता के गांव और ससुराल में खुशी का माहौल है।
इस बार एशियाई योगासन चैंपियनशिप की मेजबानी भारत ने की। यह प्रतियोगिता दिल्ली में 25 से 27 अप्रैल तक चली। अमिता के पिता सेवानिवृत्त सैनिक ने बताया कि प्रतियोगिता का ट्रायल सोनीपत में हुआ था, जिसमें देश भर से 252खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें अमिता का चयन हुआ था।
विज्ञापन


अमिता पहले भी जीत चुकी हैं स्वर्ण पदक : अमिता ने वर्ष 2006 में दिल्ली पुलिस ज्वाइन किया था। वह योगासन की अच्छी खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने वर्ष 2022, 23, 24 में स्टेट मैन खेलों में स्वर्णपदक जीता था। वह खेलों इंडिया, आल इंडिया पुलिस गेम 2024 में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। अमिता की इस उपलब्धि पर इलाके में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक जीतने पर अमिता को दी बधाई

अमिता के स्वर्ण पदक जीतने पर पूर्व सैनिक दादा राम, भाई रवि यादव, सरपंच संयोगता, पूर्व सरपंच अभे सिंह, प्रभु दयाल, नाहर सिंह ने खुशी जाहिर की है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की अन्य बेटियों को अमिता से प्रेरणा लेकर अपने परिवार व गांव का नाम रोशन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें