फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के लिए आमंत्रित किए गए अमित स्वामी

Sat, 24 Oct 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अमित स्वामी
विज्ञापन
रेवाड़ी। वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक फेडरेशन के अंबेसडर एट लार्ज रेवाड़ी निवासी अमित स्वामी को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। अफ्रीकी देश सेनेगल की राजधानी डकार में यूथ ओलंपिक गेम्स के दौरान 28 और 29 अक्तूबर को ओलंपिक शिक्षा, युवा, खेल एवं शांति विषय पर यह सम्मेलन आयोजित होगा।
विज्ञापन

इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन शेख अंता दियोप विश्वविद्यालय, डकार और यूनेस्को चेयर स्पोर्ट्स, डेवलपमेंट, पीस एंड ओलंपिक एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। अमित स्वामी को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण यूनेस्को की ओर से प्रो. डॉ. मेरियन केम ने भेजा है।
विज्ञापन

सम्मेलन में ओलंपिक शिक्षा, युवाओं की खेलों में भागीदारी, खेलों के माध्यम से शांति और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें