फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: न्यायिक सेवा परीक्षा में तृतीय अंबिका सम्मानित

Tue, 30 Dec 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली भिवाड़ी निवासी कुमारी अंबिका राठौड़ का उनके निवास अरावली विहार पर स्वागत किया गया। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन

राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा 19 दिसंबर को घोषित राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में अंबिका राठौड़ ने 196 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। टॉपर मधुलिका यादव (205.5 अंक) और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रज्ञा गांधी (204 अंक) के बाद अंबिका का नाम प्रमुखता से उभरा। कुछ सूचनाओं में यह स्थान संयुक्त रूप से आकांक्षा त्रिवेदी के साथ बताया गया है। अंबिका के पिता जय सिंह राठौड़ व्यवसायी हैं तथा मां मंजू राठौड़ गृहिणी हैं। मुख्य अतिथियों में डीबीएस राघव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके राघव, उपाध्यक्ष लाखन सिंह राठौड़, महासचिव संजीव सिंह जादौन, संगठन मंत्री विजेंद्र चौहान, बीर सिंह तोमर आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें